दि टाइम मशीन एच. जी. वेल्स १८६६to१९४६ का एक बहुचर्चित उपन्यास है. इस में लेखक ने कल्पना, यथार्थ और भाषागत शब्दजाल का एक ऐसा मायावी संसार पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है, जो उन्हें अंत तक इस में बांधे रखता है. इस कथलोक में से प्रभुत्व वर्गto इकोई तथा मोरलॉक्स का चित्रण है. मोरलॉक्स ताकतवर है जबकि इकोई आकर्षक, किंतु कमजोर और दब्बू. मोरलॉक्स, इकोई पर तरहतरह का अत्याचार करते है. उन्हें मारते हैं. उन का शिकार करते हैं. वस्तुतः यह इस समाज में शोषक और शोषित, ताकतवर और कमजोर के बीच व्याप्त मतभेद का एक सटीक चित्रण है,जो एक डरावने सच के रूप में सामने आता हैtototototo इस उपन्यास में लेखक की कल्पना की उपज टाइम मशीन, उस पर सवार हो कर समय का सोपान तय करता समय यात्रीtototo उस की इस रोमांचक यात्रा में अजीबोगरीब स्थितियों में मिलते और उस के कटुमधु स्मृतियों का हिस्सा बनते तिलस्मी पात्रtotototototoसब अभिभूत कर देने वाला हैं. इस उपन्यास में भाषा और शिल्प का कसाव ही नहीं बल्कि कथ्य की प्रासंगिकता भी साफ दिखलाई पड़ती है, चाहे वह कल्पना के आकर्षक आवरण में ही क्यों न लिपटी हुई हो।
Author's Name | H. G. Wells |
Binding | Paper Back |
Language | Hindi |
Pages | 88 |
Product Code: | 1360 |
ISBN: | 9788179878330 |
Availability: | In Stock |
All disputes are subject to Delhi Courts Jurisdiction only. |
The Time Machine
- Brand: Vishv Books
- Product Code: 1360
- ISBN: 9788179878330
- Availability: In Stock
-
INR104.00